सेखों इंडियन एयरफोर्स मैराथन में दौड़ चार अक्टूबर को
Sep 20 2026
ग्वालियर। सेखों इंडियन एयरफोर्स मैराथन का आयोजन ग्वालियर में 4 अक्टूबर को किया जाएगा। एयरफोर्स स्टेशन महाराजपुरा के स्पोर्ट्स ग्राउंड में आयोजित इस मैराथन की थीम हिम्मत के पंख रखी गई है। जिसका अर्थ साहस, वीरता, और प्रेरणा है। मैराथन में तीन श्रेणियां रखीं गई हैं, जिनमें 5 किलोमीटर, 10 किलोमीटर एवं 21 किलोमीटर की श्रेणी शामिल है। प्रतियोगिता में महिला एवं पुरूष वर्ग के लिए अलग-अलग श्रेणियां निर्धारित की जाएगी।
शिववीर सिंह भदौरिया ने बताया कि एयरफोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर, नर्मलजीत सिंह सेखों एयरफोर्स के एकमात्र परमवीर चक्र विजेता। यह मैराथन उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया जाएगा। 21 किलोमीटर एवं 10 किलोमीटर में प्रथम विजेता को 10 हजार, द्वितीय को 7 हजार तृतीय को 5 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। जबकि 5 किलोमीटर प्रथम विजेता को 5 हजार, द्वितीय को 3 हजार एवं तृतीय को 2 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। जबकि 15 वर्ष से कम आयु वर्ग में 7 हजार, 5 हजार, 3 हजार रुपए का ईनाम दिया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









