बजरंग भक्त मंडल ने गौशाला में की 10 क्विंटल हरे चारे की सेवा

Sep 20 2026

ग्वालियर। बजरंग भक्त मंडल द्वारा रविवार को जनकताल स्थित गौशाला में पहुंचकर गौवंश के लिए 1037 किलोग्राम हरे चारे की विशेष गौभोग सेवा अर्पित की गई। इसके साथ ही, मंडल के सदस्यों द्वारा शाम को सुंदरकांड पाठ आयोजित किया गया। बजरंग भक्त मंडल के अध्यक्ष आशीष मंगल ने कहा कि ‘गौ सेवा केवल एक धर्म-कर्म नहीं, बल्कि मानव जाति का परम कर्तव्य है। संस्था का यह छोटा सा प्रयास है कि कोई भी बेसहारा गौवंश भूखा न रहे। गौसेवा करने वालों में सचिव राकेश मंगल, उपाध्यक्ष अमन गर्ग,सह सचिव नमन अवस्थी, कोषाध्यक्ष रामकिशोर मंगल, राकेश बंसल, भानु राजपूत, कमल सिंह गर्ग, जितेंद्र राजपूत, दीपक सिंघल, अंकित तिवारी, दीपक बघेल, सिद्धार्थ गुप्ता, अनमोल ठाकुर, कमलेश बाबू मंगल, कार्तिक बरोलिया, हिमांशु शर्मा, गोपाल सोनी, शरद पाल सहित अन्य शामिल रहे।