उद्यमिता व कौशल विकास पर सेमिनार का आयोजन

Sep 20 2026

ग्वालियर। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 में विद्यालय नवाचार एवं डीआईसीई कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों में उद्यमिता कौशल विकसित करने हेतु एक सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. शाहिद अमीन रहे। डॉ शाहिद ने विद्यार्थियों को नवाचार, रचनात्मक सोच, समस्या समाधान एवं उद्यमिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विद्यालय के प्राचार्य राजेश पांडेय ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए उन्हें सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में डीपी शर्मा, डॉ. भारती यादव, श्रीमती दीपा तिवारी, श्रीमती सीमा सिंह, राजीव गुप्ता, संतोष कुमार एवं आशीष उपाध्याय आदि अध्यापकगण उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए उद्यमिता एवं नवाचार से संबंधित विषयक महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।