सीएमएचओ एवं सिविल सर्जन कार्यालय के आउटसोर्स कर्मचारियों को 5 माह से वेतन नहीं मिला
Sep 20 2026
ग्वालियर। स्वास्थ्य विभाग जिला ग्वालियर में सीएमएचओ एवं सिविल सर्जन कार्यालय के अधीन विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से कार्यरत डेटा ऑपरेटर, मल्टी स्किल्ड डी, सपोर्ट स्टाफ, सफाई एवं सुरक्षा कर्मचारी आज घोर आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। पिछले 5 माह से वेतन न मिलने के कारण कर्मचारियों के सामने परिवार चलाना मुश्किल हो गया है।
मध्य प्रदेश संविदा स्वास्थ्य ठेका श्रमिक संघ (इंटक) के प्रदेश महामंत्री विश्वेश्वर गोस्वामी ने बताया कि रक्षाबंधन जैसे पवित्र त्योहार पर भी कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया गया, जिससे कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। आउटसोर्स कर्मचारी दिन-रात ईमानदारी से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। चाहे ओपीडी हो, लैब हो, सफाई हो या सुरक्षा व्यवस्था, लेकिन शासन-प्रशासन और ठेकेदार कंपनी द्वारा वेतन न देना अन्यायपूर्ण है। कई कर्मचारी कर्ज लेकर अपना घर चला रहे हैं, बच्चों की स्कूल फीस एवं घर का राशन भरना भी मुश्किल हो रहा है। इसके बाद एजेंसियों द्वारा स्थापना पर कार्य ना कराते मनमाने तरीके से इधर उधर ट्रांसफर करके परेशान किया जा रहा है।
विश्वेश्वर गोस्वामी ने कहा कि हमारी प्रमुख मांगें है कि सभी आउटसोर्स कर्मचारियों के 5 माह के बकाया वेतन का तत्काल एकमुश्त भुगतान किया जाए। हर माह 5 तारीख तक नियमित वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाए। 11 माह के लंबित एरियर का भुगतान शीघ्र किया जाए। बिना नोटिस जारी किये किसी को हटाया नहीं जाये।
यदि 7 दिवस के अंदर वेतन भुगतान नहीं किया गया तो समस्त आउटसोर्स कर्मचारी अपने परिवार सहित सहायक श्रमायुक्त कार्यालय में एकत्रित होकर कार्य बहिष्कार/धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी विभाग एवं संबंधित अधिकारियों की होगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









