पर्यावरण पर पेंटिंग प्रतियोगिता में 200 बच्चो ने भाग लिया
Sep 20 2026
ग्वालियर। कश्यप वेलफेयर सोसाइटी एवं मॉडल कान्वेंट हाई स्कूल के सहयोग से पर्यावरण पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन दर्पण कॉलोनी थाटीपुर पर किया गया। पेंटिंग प्रतियोगिता मे 200 बच्चो ने भाग लिया। प्रतियोगिता के विषय जल संरक्षण एवं पेड़ बचाओ रहा, बच्चो ने अपनी सूझ बुझ से पेंटिंग प्रतियोगिता को आकर्षक बनाया, विभिन्न प्रकार की आकृतियां बनाकर पर्यावरण को स्वच्छ रखने, पर्यावरण को बचाने, जल संरक्षण, मिट्टी काटव को रोकने करने का मैसेज पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से दिया। प्रतियोगिता मे मंच का संचालन प्रताप सिंह ने किया। कार्यक्रम का आयोजन इंजी. रूबी सिंह के द्वारा किया गया। कार्यक्रम मे क्रीड़ा भारती ग्वालियर से श्रीमती मनीषा शुक्ला अथिति के रूप मे उपस्थित रही। पेंटिंग प्रतियोगिता के साथ ही सभी बच्चो ने पौधरोपण किया गया, पौधरोपण मे नीम, चंपा, चांदनी, कचनार, कनेर आदि के 50 पौधे लगाए। पौधरोपण के बाद सभी बच्चो ने पौधे और प्राकृतिक को बचाने संकल्प लिया और आमजन को प्राकृतिक पेड़ पौधों को बचाने का संदेश दिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









