नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की सशक्त नींव: डॉ. विनोद मुद्गल
Sep 19 2026
ग्वालियर। माधव महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ‘विकसित भारत के लिए नशामुक्त युवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।(नशा मुक्त युवा के लिए विकसित भारत सकंल्प अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना माधव महाविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित) कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. विनोद मुद्गल रहे। यह कार्यक्रम क्षेत्रीय निदेशालय मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन एवं वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. विनोद मुद्गल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थ स्वास्थ्य के लिए अत्यंत घातक हैं। इनके सेवन से कैंसर सहित अनेक गंभीर बीमारियाँ हो सकती हैं। शराब का सेवन लिवर को प्रभावित करता है, वहीं नशे की अधिक मात्रा गंभीर स्वास्थ्य संकट उत्पन्न कर सकती है। उन्होंने कहा कि नशे का दुष्प्रभाव केवल व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि पूरा परिवार इससे प्रभावित होता है। उन्होंने युवाओं से नशे से पूरी तरह दूर रहने तथा समाज में नशामुक्ति का संदेश प्रसारित करने का आह्वान किया।
प्राचार्य डॉ. शिव कुमार शर्मा ने कहा कि देश की नीतियों और अभियानों में युवाओं की सहभागिता इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि युवा सामाजिक परिवर्तन के प्रमुख वाहक हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए युवाओं का स्वस्थ, जागरूक और नशामुक्त होना आवश्यक है तथा उनका ये कर्त्तव्य है कि वे समाज को भी जागरूक करें।
इस अवसर पर डॉ. दीपक शिंदे ने सभी स्वयंसेवकों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सरिता दीक्षित ने तथा आभार लेफ्टिनेंट मुलायम सिंह ने व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति के लिए नाटक का मंचन किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं राष्ट्रीय कैडेड कोर के बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









