भाजपा कार्यालय मुखर्जी भवन पर गणेश आरती में पहुंचे सांसद

Sep 19 2026

ग्वालियर। शहर में चल रहे गणेश उत्सव के दौरान भाजपा कार्यालय मुखर्जी भवन पर गणेश आरती में मुख्य अतिथि के रूप में  सांसद भारत सिंह कुशवाह। सांसद ने विधि-विधान से भगवान श्री गणेश की आरती की और शहर की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि गणपति बप्पा विघ्नहर्ता हैं उनके आशीर्वाद से ग्वालियर निरंतर प्रगति करेगा। ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति को जोड़ते हैं। आरती के बाद लड्डू का प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर विकास साहू, ओम प्रकाश राजोरिया, राजीव केलकर, नारायण दास प्रजापति, रमा जादोन, दिव्या अग्रवाल उपस्थित रहे।