सघन जागरूकता अभियान 3.0 में एचआईवी के कारण, बचाव एवं उपचार की जानकारी दी

Sep 19 2026

ग्वालियर। मध्य प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति भोपाल द्वारा संचालित सघन जागरूकता अभियान 3.0 के तहत शासकीय गजराराजा उच्चतर माध्यमिक स्कूल में सघन जागरूकता अभियान किया गया। सघन जागरूकता अभियान के तहत उपस्थिति 350 छात्राओं जागरूक कर एचआईवी के कारण बचाव एवं उपचार के विषय में जानकारी दी तथा टोल फ्री नंबर 1097 के बारे में भी बताया और क्यूआर कोड को स्कैन करवाकर सेल्फ रिस्क असेसमेंट भी कराया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल के प्रिंसिपल, शिक्षक एसटीआई काउंसलर रजिया खान, एसएसके आउटरीच कार्यकर्ता गीता सूर्यवंशी उपस्थित रहे।