प्रधानमंत्री आवास को लेकर पार्षद पति से नोकझोंक, देहाती भाषा में सुनाई खरी-खोटी
Sep 18 2026
भितरवार। नगर के वार्ड क्रमांक 4 में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिलने पर वार्डवासियों और पार्षद पति के बीच हुई नोकझोंक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ रहवासी आवास योजना को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो को 8 मार्च 2026 का बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 4 की पार्षद अनीता खटीक के पति एवं भाजपा नेता कैलाश खटीक से वार्ड के कुछ लोगों ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिलने को लेकर नाराजगी जताई। इसी दौरान एक व्यक्ति ने देहाती भाषा में पार्षद पति से तीखे अंदाज में कहा— ‘जे नई हैं कौऊ कौ रुपैया के संग हैं, तुमने ले लए अध्यक्ष से पैसा।’ इसके बाद दोनों के बीच आवास योजना को लेकर तीखी नोकझोंक होती दिखाई दे रही है। वीडियो में पार्षद पति कैलाश खटीक यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि जिसका आवास बनने लायक है, उसका आवास बनना चाहिए, यही उनकी सोच है। उन्होंने स्वयं को जनता का नेता बताते हुए कहा कि वे जनता के हित में काम करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यदि समस्या को लेकर एसडीएम उनकी बात नहीं सुनते हैं तो वे धरना देने के लिए भी तैयार हैं इसी दौरान वहां मौजूद एक व्यक्ति ने पार्षद पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनसे सवाल-जवाब किए। दोनों के बीच हुई बातचीत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वार्डवासियों की प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर नाराजगी साफ दिखाई दे रही है।
हालांकि,वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। वहीं,वीडियो को करीब छह माह पुराना बताया जा रहा है और इसके सोशल मीडिया पर दोबारा वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









