खाटू श्याम की शोभायात्रा के साथ ‘राधा की हवेली’ का 15वां वार्षिक महोत्सव शुरू

Sep 18 2026

ग्वालियर। बाई साहब की परेड, लक्ष्मीगंज स्थित खाटू श्याम मंदिर ‘राधा की हवेली’ का 15वां वार्षिक महोत्सव खाटू नरेश की भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ। शोभायात्रा मोर बाजार से प्रारंभहोकर सराफा बाजार, राम मंदिर, पाटणकर बाजार, गस्त का ताजिया, दौलतगंज, माधौगंज, स्काउट, महाराज बाड़ा, गांधी मार्केट, जनकगंज और हनुमान चौराहा होते हुए राधा की हवेली पहुंची। यात्रा में 101 छोटे एवं पांच बड़े निशान, ढोल-नगाड़े, गजानंद की झांकी और डीजे आकर्षण का केंद्र रहे। बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी एवं महिलाएं निशान लेकर शामिल हुए। भजन गाते हुए श्याम प्रेमियों से सजे वाहन ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने मिष्ठान एवं पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा का संचालन अभिमन्यु चौहान ने किया।