सडक़ सुरक्षा अभियान: एनसीसी कैडेट्स और विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता
Sep 18 2026
ग्वालियर। सडक़ सुरक्षा अभियान में 18 सितम्बर को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक1 मुरार के 645 एनसीसी कैडेट्स और विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से निकाली विशाल जागरूकता रैली। रैली का शुभारंभ करने से पहले संस्था के प्राचार्य प्रबुद्ध गर्ग ने एनसीसी कैडेट्स और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा ‘सडक़ सुरक्षा केवल एक औपचारिकता या अभियान तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि यह हमारे और हमारे अपनों के जीवन की रक्षा से जुड़ा एक अति महत्वपूर्ण पहलू है। यातायात के नियमों का पालन हम सभी को पूर्ण गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए। आप सभी विद्यार्थी समाज के सजग प्रहरी हैं; इसलिए आपका यह कर्तव्य बनता है कि सडक़ सुरक्षा का यह संदेश केवल स्वयं तक सीमित न रखें, बल्कि अपने परिवार, पड़ोसियों, मित्रों और संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति तक पहुंचाएं। इसलिए सडक़ पर चलते समय पूर्ण गंभीरता, धैर्य और सावधानी बरतें और एक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य निभाएं।
रैली मुरार शहर के प्रमुख मार्गों माल रोड, बारादरी चौराहा और सदर बाजार से होते हुए कालीमाई संतर पहुंची और तत्पश्चात विद्यालय प्रांगण में संपन्न हुई। रैली के दौरान विद्यार्थियों और कैडेट्स ने हाथों में सडक़ सुरक्षा से संबंधित स्लोगन व तख्तियां थाम रखी थीं। उन्होंने बुलंद आवाज में नारे लगाते हुए आम जनता और शहरवासियों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
कैडेट्स ने मुख्य रूप से संदेश दिए
दुपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें। दुपहिया वाहन पर दो से ज्यादा सवारी न बैठैं। वाहन चलाते समय कभी भी मोबाइल फोन का प्रयोग न करें। शराब या किसी भी नशे के प्रभाव में वाहन न चलाएं। सडक़ के नियमों का पालन करें। अपना वाहन समुचित गति से चलाएं।
रैली काआयोजन एनसीसी अधिकारी फस्र्ट ऑफिसर धर्मपाल सिंह बघेल, सेकंड ऑफिसर मुकेश कुमार जाटव तथा सेकंड ऑफिसर राघवेंद्र सिंह के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के श्रीमती रेखा मुले, पीपी सोलंकी, ओपी गोयल, डॉ दीप्ती गौड, श्रीमती देव, श्रीमती दीपाली कुलश्रेष्ठ, कीर्ती मिश्रा, राजेश शर्मा, श्रीमती सीमा गुप्ता, अजय उपाध्याय, नीरज विलाटिया सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









