स्व. रघुवीर सिंह की 20वीं पुण्यतिथि पर किया पौधरोपण
Sep 18 2026
ग्वालियर। पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष, श्रमिक नेता एवं समाजसेवी स्वर्गीय रघुवीर सिंह ‘बाबूजी’ की 20वीं पुण्यतिथि पर गांधी रोड स्थित रघुवीर सिंह बाबूजी चौराहा एवं प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि और स्मृति कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहर के जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, प्रबुद्धजनों और बाबूजी से जुड़े लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे श्रद्धांजलि सभा से हुई। इसके बाद प्रतिमा स्थल पर पौधरोपण किया गया। उपस्थित लोगों ने बाबूजी के जीवन, संघर्ष और जनसेवा को याद करते हुए उनके बताए सेवा एवं जनकल्याण के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। आयोजन समिति के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि बाबूजी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित करने का उद्देश्य उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ उनकी जनसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाना है। उनके द्वारा स्थापित आदर्श आने वाली पीढिय़ों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









