श्री विश्वकर्मा गौड़ समाज ने शोभायात्रा निकालकर भगवान विश्वकर्मा का किया पूजन
Sep 18 2026
ग्वालियर। श्री भगवान विश्वकर्मा पूजन सामाजिक भूमि रमटा पुरा न. 2 पर श्री विश्वकर्मा गौड़ समाज विकास समिति ने भगवान विश्वकर्मा के स्वरूप का पूजन व हवन किया, उसके पस्चात भगवान श्री विश्वकर्मा की शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह एवं बीजेपी ग्वालियर महानगर जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया ने चल समारोह में भगवान विश्वकर्मा का पूजन कर शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा अचलेश्वर मंदिर से गस्त का ताजिया, दौलतगंज, महाराज वाड़ा, सराफा बाजार से होते हुए विश्वकर्मा भगवान की आरती कर राम मंदिर पर समापन किया गया। समिति अध्यक्ष कमल विश्वकर्मा ने बताया कि पूरे ग्वालियर में सबसे पुरानी समिति है।
शोभायात्रा में अध्यक्ष कमल विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष छविराज विश्वकर्मा, लखन गौड़, सचिव आशाराम गौड़, कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौड़, समाज सेवी पन्नालाल, जगदीश, लखन, त्रिलोकीनाथ, मदनलाल, उपेंद्र, लच्छीराम, रामलखन, गोपी, राजेश, करण सिंह, महेंद्र गौड, पवन शालू आदि समाज बंधु उपस्थित हुए। श्री विश्वकर्मा गौड़ समाज विकास समिति ने शोभायात्रा में सभी पधारे हुये सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात भोजन प्रसादी आयोजन हुआ।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









