गहोई वैश्य समाज चुनाव 9 पदों के लिए 27 प्रत्याशी मैदान में आमने-सामने
Sep 18 2026
ग्वालियर। श्री गहोई वैश्य समाज बृहत्तर (रजि.) के सत्र 2026-2029 के निर्वाचन की बिसात बिछ चुकी है। 20 सितंबर को होने वाले मतदान में समाज के 4154 मतदाता नई कार्यकारिणी का चुनाव करेंगे। निर्वाचन के तहत कुल 9 प्रमुख पदों के लिए 27 प्रत्याशी चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। समाज के सबसे प्रतिष्ठित अध्यक्ष और महामंत्री पद पर चौतरफा मुकाबला देखने को मिल रहा है, जहां दोनों पदों पर 4-4 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजीव बेहरे ने बताया कि विभिन्न पदों व कार्यकारिणी के लिए कुल 31 नामांकन प्राप्त हुए थे। स्क्रूटनी के बाद अंतिम चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। मतदान निष्पक्ष व पारदर्शी कराने के लिए चुनाव टीम ने पूरी तैयारी कर ली है।किस पद पर किन प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला पद-प्रत्याशी,
अध्यक्ष दिलीप तपा, घनश्यामदास कंथारिया, प्रदीप पहारिया, जगदीश गेंडा बि_ल, महामंत्री सुधीर रावत, बाल कृष्ण बिलैया, राजेश सेठ, महेश गेंडा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंजी. शिव कुमार चपरा, राजीव कुचिया, नरेन्द्र कुमार सांवला, उपाध्यक्ष कमलेश डेंगरे, अनिल नीखरा, लक्ष्मी नारायण पहारिया, कोषाध्यक्ष अजय सेठ, अखिलेश कस्तवार, भवानी शंकर नाहर, संयुक्त मंत्री धर्मेन्द्र बिलैया, मनीष लहारिया, उपमंत्री नवीन निगोतिया, विकास नैना, संगठन मंत्री ज्ञानेंद्र रावत, जगदीश बिजपुरिया, शिवम बिजपुरिया, प्रचार मंत्री अखिल चुपरा सोनू, दिनेश कनकने, पवन बिलैया, कार्यकारिणी सदस्यसें में हरिशंकर तपा, हरिओम पिपरसानिया, प्रवीण रेजा और विजय सेठ, राहुल पहारिया, धर्मेन्द्र छिरौल्या और संतोष कठ्लि आमने-सामने है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समाज के सभी बंधुओं से मतदान में बढ़-चढक़र भाग लेने का आह्वान किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी मतदाताओं को अपना मूल पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। पहचान पत्र के बिना नहीं मिलेगा प्रवेश। चुनाव प्रक्रिया सलाहकार सदस्य रामशरण कुचिया, एसके गुप्ता कंथारिया, सहायक निर्वाचन अधिकारी सौरभ अमर, भरत निवास कुरेले, पवन नीखरा, सियाराम निगोती, परमेश्वर दास नीखरा और मीडिया प्रभारी वरुण कस्तवार के सहयोग से संपन्न कराई जा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









