लायंस क्लब आध्या, आराध्या, अनुभूति की द्वितीय कार्यकारिणी सभा संपन्न
Sep 18 2026
ग्वालियर। लायंस क्लब ग्वालियर आध्या, आराध्या, अनुभूति की द्वितीय कार्यकारिणी सभा एक निजी होटल में की गई। जिसकी अध्यक्षता आध्या क्लब की अध्यक्ष लायन अलका अग्रवाल ने की। सभा में आने वाले सेवा सप्ताह जो कि 2 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। कार्यक्रम सुनिश्चित किए गए, जिनके कार्यक्रम संयोजक भी बनाए गए। मुख्य कन्वेनर सेवा सप्ताह का राधे कृष्ण त्यागी को सदन की सर्वसहमति से बनाया गया। सदन में आगामी नवंबर और दिसंबर कार्यक्रम की भी रूपरेखा निश्चित की गई। जिसमें प्रसादम, दीवाली मिलन,आई चेकअप कैंप, कपड़े वितरण, और टूर पर जाने आदि के कार्यक्रम सुनिश्चित किए।
सभा में उपाध्यक्ष विजय खंडेलवाल, सविता शर्मा, सचिव मनु शर्मा, मंजू पॉल, कोषाध्यक्ष रीना मित्तल, सहकोषाध्यक्ष डॉली अग्रवाल, टेल ट्विस्टर गीता भटनागर, डायरेक्टर नीलम वर्मा आदि सदस्य उपस्थित रहे। आभार आध्या सचिव सरिता अग्रवाल द्वारा दिया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









