रैपिड किट से दूध की जांच की गई

Sep 18 2026

दतिया। दतिया जिले के सेवढा में खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती सविता सक्सेना द्वारा रैपिड किट से दूध की जांच की गई। दूध में मालतोडेक्सट्रिन, ग्लूकोस, यूरिया एवं नमक की जांच की गई, कुंवर बाबा डेयरी, मोदी डेयरी, कुशवाहा डेयरी के दूध की जांच की गई। श्रीजी रेस्टोरेंट में हाइजीन, एवं खाद्य सामग्री की जांच एवं एक्सपायरी सामान आदि की जांच की गई। भगुआपुरा में बृजवासी मिष्ठान भंडार, श्रीराम मिष्ठान भंडार एवं रतनगढ़ मिष्ठान भंडार में साफ सफाई की जांच एवं चार सैंपल लिए गए जिसमें इस्तेमाल किया हुआ तेल, पैडा, गुजिया एवं तेल के सैंपल लिए गए।