भव्य गरबा-जलसा डांडिया परिणय वाटिका में होगा
Sep 18 2026
ग्वालियर। शहर में जलसा 2026 गरबा डांडिया महोत्सव का भव्य आयोजन परिणय वाटिका जीवाजी क्लब के सामने किया जा रहा है। विधिवत शुभारंभ किया गया जिसमें अतिथि के रूप में मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष अशोक जादोन, जिला महामंत्री नारायण दास प्रजापति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजक दिव्यांश अरोरा ने बताया कि इस नवरात्रि पर भव्य गरबा-डांडिया महोत्सव 2026 का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रति दिन मां दुर्गा की आराधना व आरती से प्रारंभ होगी। इसकी प्रेक्टिस शाम 4 बजे से 8 बजे एवं जिन्हें शाम का समय नहीं मिलता उनके लिए विशेष सुविधा के तहत शनिवार रविवार को सुबह भी प्रैक्टिस कराई जाएगी। प्रत्येक रविवार को अलग अलग ड्रेस कोड के ईनाम भी दी जाएगी।
फाइनल कार्यक्रम तीन दिवसीय रहेगा। जिसमें बेस्ट गरबा ड्रेस, डांस, कपल बेस्ट डांस को डायमंड रिंग, के साथ अन्य आकर्षण ईनाम भी वेस्ट पर्फोर्मेंस देने वालों के रहेगी। अशोक जादोन ने बताया कि हमारी भारतीय संस्कृति में गरबा मां दुर्गा की आराधना से जुड़ा है गरबा महोत्सव गुजरात में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन अब पूरे देश में गरबा कार्यक्रम हो रहे हैं गरबा यानी गर्भ में ज्योति जिस तरह मटकी में दीपक जलाकर कर उसमें छेद से रोशनी आती है ये शक्ति का प्रतीक है और उसके चारों तरफ नृत्य करते हैं घूमते हैं मां दुर्गा के प्रति आराधना है। उन्होंने सभी को इस अच्छे कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि में मेले में इस तरह के आयोजन हो तो ओर अच्छा संदेश रहेगा। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक दिव्यांश अरोरा, मनोज अरोरा, रोमा अरोरा, गौतम गर्ग, रोबिन चौहान, चंदन गर्ग आकाश शर्मा, भूपेंद्र शिवहरे, वीणा चंदानी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









