गणेश आरती में शामिल हुए जिला महामंत्री जवाहर प्रजापति

Sep 18 2026

ग्वालियर। भाजपा ग्वालियर के जिला महामंत्री जवाहर प्रजापति ने भाजपा नेत्री श्रीमती ऊषा चौहान के निवास पर विराजित भगवान गणेश की आरती एवं पूजा-अर्चना में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर जवाहर प्रजापति ने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति में पूजा-अर्चना, धार्मिक अनुष्ठानों एवं पर्व-त्योहारों का विशेष महत्व है। भगवान गणेश को विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता के रूप में पूजा जाता है। गणेश आराधना से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना और संस्कारों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को गणेश उत्सव की शुभकामनाएं देते हुए भगवान श्री गणेश से देश और समाज की सुख-समृद्धि, शांति एवं मंगल की कामना की।
कार्यक्रम में भाजपा नेत्री श्रीमती ऊषा चौहान, हिमांशु खत्री, श्रीमती नीलिमा शिंदे, स्वाति अग्रवाल, शिल्पा खत्री, ज्योति पाठक, अभिषेक, आनंद, हनी, राणा, तनय, शैंकी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।