मप्र अधिकारी कर्मचारी एवं पेंशनर संयुक्त मोर्चा द्वारा प्रदर्शन $कर ज्ञापन सौंपा
Sep 17 2026
ग्वालियर। मप्र अधिकारी कर्मचारी पेंशनर ने संभागीय आयुक्त एवं आयुक्त भू संसाधन प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों की पदोन्नति सूची जारी न किये जाने के संबंध में सात सूत्रीय ज्ञापन सौपा गया। जिसमेंआयुक्त भू संसाधन प्रबंधन द्वारा तृतीय एवं चतुर्थ कर्मचारियों की पदोन्नति सूची जारी न किये जाने, क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवा ग्वालियर द्वारा पैरामेडिकल, लेबटेक्निशियन फार्मासिस्ट सहित अन्य कैडरो में नियम विरुद्ध पदोन्नति करने, पात्र कर्मचारियों के स्थान पर अपात्र कर्मचारियों की पदोन्नति करने, जी आर मेडिकल कॉलेज में कर्मचारियों की पदोन्नति सूची जारी न किये जाने, स्वास्थ्य विभाग में वरिष्ठ कर्मचारियों को अन्य जिले में भेजकर अन्य जिले के कर्मचारियों की पदस्थापना करने एवं शिक्षा विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति किये जाने संबंधी मांगे सम्मिलित रहीं। प्रभारी अधिकारीयों द्वारा संगठन को समस्याओं पर शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया गया।
ज्ञापन देने वालों में संयुक्त मोर्चा जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह सिकरवार, जिला संयोजक रवीन्द्र त्रिपाठी, लघुवेतन अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, कर्मचारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनूप शर्मा, शिवकुमार द्विवेदी, राज्य कर्मचारी संघ से बलवीर सिंह परमार, मप्र स्वास्थ्य संघ जिलाध्यक्ष महेंद्र जैन, महादेव गोयल, विवेक शर्मा, बलवीर सिंह किरार, अनूप सोलंकी, हरेंद्र सूर्यवंशी, लोकेन्द्र सिंह राजपूत, संदीप शर्मा, महेंद्र कुशवाह, उर्मिला सगर, ब्रजेश शर्मा, ईश्वर लाल शुक्ला, सूर्य प्रकाश, महेंद्र वाथम, सुरेश सोनी, रामवीर सिंह पवईया, सतीश राजावत, दिग्विजय सिंह, रोहित सिंह, जीतेन्द्र गौड़, धनीराम कुशवाह, पानसिंह, ध्रुव मांझी, पूजा शर्मा, महेश शर्मा, कन्हैया कुशवाह, राधे वाथम पुरुषोत्तम जोशी आदि मौजूद रहे।ं
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









