कलेक्टर रुचिका चौहान ने रक्तदान कर दिया मानवता की सेवा का प्रेरक संदेश

Sep 17 2026

ग्वालियर। सेवा-संकल्प अभियान के तहत जिला चिकित्सालय मुरार में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने स्वयं रक्तदान कर मानवता की सेवा का प्रेरक संदेश दिया। उनका यह कदम केवल रक्तदान तक सीमित नहीं, बल्कि हर उस व्यक्ति के लिए प्रेरणा है जो किसी जरूरतमंद का जीवन बचाने में अपना योगदान दे सकता है। कलेक्टर ने शासकीय सेवकों से भी आगे बढक़र रक्तदान करने और इस पुनीत कार्य में सहभागी बनने का आह्वान किया। आपका रक्तदान किसी के जीवन में नई उम्मीद बन सकता है। आइए, सेवा को संकल्प बनाएं और मानवता के लिए रक्तदान करें।