लंपी वायरस के खिलाफ भगवा हिंदू क्रांति दल का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन
Sep 17 2026
ग्वालियर। गौ रक्षा और लंपी वायरस के बढ़ते प्रकोप को लेकर भगवा हिंदू क्रांति दल के बैनर तले बुधवार को ग्वालियर में एक विशाल जन-आंदोलन का आयोजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष बलवंत राव डोंगे के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं और गौभक्तों ने जीवाजी विश्वविद्यालय चौराहे से पैदल मार्च निकालते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय तक जंगी विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान बेजुबान गौवंश के अधिकारों की रक्षा और प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों ने लंपी वायरस से पीडि़त गौवंश के त्वरित इलाज और जिले में व्यापक स्तर पर टीकाकरण की समुचित व्यवस्था करने की मांग उठाई। इसके साथ ही गौवंश की हो रही अकाल मौतों के लिए जिम्मेदार लापरवाह अधिकारियों पर सख्त से सख्त प्रशासनिक कार्रवाई करने पर जोर दिया गया। आंदोलन के दौरान कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से पूरे मार्ग और कलेक्ट्रेट परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन लिया और मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द ही उचित कार्रवाई करने की बात कही। अधिकारियों द्वारा जल्द कदम उठाने का आश्वासन मिलने के बाद भगवा हिंदू क्रांति दल का यह घेराव और प्रदर्शन समाप्त हुआ।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









