इंजीनियर डे कार्यक्रम आयोजन किया गया

Sep 17 2026

ग्वालियर। एमआईटीएस एलमुनि एसोसिएशन और इंस्टीट्यूशन आफ इंजीनियर लोकल चैप्टर ग्वालियर द्वारा होटल सिंट्रेला में शाम 7:30 बजे से विश्वेसरैया की 165वी जयंती पर इंजीनियरस डे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 95 सदस्यों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफलता प्रदान की। इस अवसर पर सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन और विश्वेश्वरैया की तस्वीर पर माल्यार्पण केके सारस्वत, एलएन उपाध्याय, हेमंत खरे, राजेंद्र सिंह, एके श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए एलमुनि एसोसिएशन सचिव शैलेंद्र माहौर ने विश्वेसरैया के जीवन पर जानकारी प्रदान की। इंस्टीट्यूशन आफ इंजीनियर्स के चेयरमैन मालवी ने संस्था द्वारा इस वर्ष किए गए कार्यों जैसे स्टार्ट अप, थीसिस पेपर के विषय में बताया। आरके खेतान और विनय शुक्ला द्वारा संस्था की सदस्यता से होने वाले लाभ की जानकारी दी गई। 
इस अवसर पर इंजीनियर प्रभात भार्गव द्वारा मुरार नदी के उन्नयन हेतु तैयार किए गए प्रोजेक्ट को सभी के सम्मुख रखा गया। जिसमें नदी के दोनों तरफ ग्वालियर की परंपरा के अनुसार विभिन्न सुविधाएं विकसित की गई हैं। इंजीनियर महेश भदोरिया द्वारा विभिन्न सुरक्षा प्रावधानों पर, इंजीनियर गिर्राज गोयल द्वारा पानी के संरक्षण पर व्याख्यान दिया गया। कार्यक्रम में रिटायर्ड एयर वाइस मार्शल अरविंद शर्मा आइडिया डेन्टल कॉलेज के डायरेक्टर कौशल सिंह कुशवाह, एमपीआरडीसी के सीजीएम केपीएस चौहान, इंजीनियरिंग की विभिन्न किताबों को हिंदी भाषा में लिखने वाले इंजीनियर रणविजय सिंह और इंजीनियर दिलीप गांगिल के साथ-साथ विभिन्न भागों में कार्यरत, सेवानिवृत्त एवं व्यवसायी इंजीनियर उपस्थित रहे। आदेश गुप्ता और प्रदीप सगरीया ने अपनी मधुर आवाज से माहौल को संगीतमय बना दिया। कार्यक्रम में अरुण प्रधान, नवनीत शर्मा, संजय अग्रवाल, राजेंद्र उपाध्याय, हर्ष चतुर्वेदी, रजत मांडिल, गवेन्द्र नोर्के, का विशेष योगदान रहा।