थाटीपुर के राजा के दरबार में हुआ ऋषि पूजन
Sep 17 2026
ग्वालियर। थाटीपुर चौराहे पर विराजित श्रीजी की आरती में भाजपा के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, वरिष्ठ पत्रकार केशव पांडे, पूर्व पदाधिकारी चेंबर ऑफ कॉमर्स जगदीश मित्तल गणेश महोत्सव समिति संयोजक नरेन्द्र सिकरवार, सह संयोजक धनराज सेवानी, प्रभुनाथ मिश्रा, ओपी गुप्ता, मुकेश श्रीवास्तव, प्रदीप मिश्रा, मयंक महाजन, लक्ष्मीकांत श्रीवास्तव, रूपेश अग्रवाल, पूर्व पार्षद जितेंद्र पटेल, महेश सक्सेना, हरिओम गौतम, नितेश थापक, प्रवीन चतुर्वेदी, सोमेश महंत, पुष्पेंद्र गौतम, राकेश पुष्पद व अन्य गणमान्य व्यक्तियों के द्वारा भगवान गणेश की आरती के पश्चात ऋषि के रूप में महामंडलेश्वर विष्णु दास महाराज रोकडिय़ा सरकार को शॉल श्रीफल अर्पित कर पूजन के साथ ऋषियों को कृतज्ञता व्यक्त की गई। श्रीजी के दरबार में 18 सितंबर को बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता होगी जिसमें बच्चे भगवान के रूप स्वरूप में प्रस्तुति देंगे। रजिस्ट्रेशन श्रीजी के दरबार में शाम 6 बजे से किए जाएंगे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी लक्ष्मीकांत श्रीवास्तव द्वारा दी गई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









