आईसीआईसीआईप्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस मप्र में वित्त वर्ष में 100' दावा निपटान की स्थिति में
Sep 16 2026
ग्वालियर। आईसीआईसीआईप्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने वित्त वर्ष 2026 के दौरान मध्य प्रदेश में 100'दावा निपटान अनुपात दर्ज किया, जो उद्योग में अग्रणी आँकड़ा है। कंपनी की इस पहल से परिवारों को मुश्किल घड़ी में समय पर आर्थिक मदद मिली है। कंपनी ने राज्य में टर्म प्लान (रिटेल प्रोटेक्शन) व्यवसाय के संबंध में वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही के दौरान साल-दर-साल के आधार पर72.10' की ज़बरदस्त बढ़ोतरी भी दर्ज की। कंपनी ने 31 मार्च, 2026 तक राज्य में 11,93,966 लोगों को बीमा सुरक्षा प्रदान की। मध्य प्रदेश में लिंक्ड, गैर-लिंक्ड और एन्युइटी व्यवसाय समेत कंपनी केबचतव्यवसायकी भी अच्छी मांग है। राज्य में 31 मार्च, 2026 तक कंपनी की प्रबंधनाधीन परिसंपत्ति (एयूएम) 6,256 करोड़ रुपए थी। उल्लेखनीय है कि कंपनी ने राज्य में 31 मार्च, 2026 तक 73,100 करोड़ रुपए का सम एश्योर्ड दर्ज किया और पिछले सात साल में, कंपनी ने मध्य प्रदेश राज्य में अपने ग्राहकों को कुल ?2,300 करोड़ के विभिन्न किस्म के लाभ प्रदान किए।
कंपनी के निदेशक मंडल ने हाल ही में आवश्यक स्वीकृति मिलने पर कंपनी का नाम बदलकर ‘आईसीआईसीआईलाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड’ करने के प्रस्ताव को मंज़ूरी प्रदान की है। 31 मार्च, 2026 तक, कंपनी के पास मध्य प्रदेश में 22 शाखाएँ और 11,506 सलाहकार, साथ ही 4,986 भागीदार शाखाएँ और 3,963 निर्दिष्ट व्यक्ति भी थे।
आईसीआईसीआईप्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के वितरण प्रमुख, भरत गुंटी ने कहा, ‘मध्य प्रदेश हमारी कंपनी के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बाज़ार बना हुआ है। साथ ही, यहां के शहरी और उभरते हुए, दोनों तरह के केंद्रों में उल्लेखनीय गति नज़र आ रही है। पिछली कुछ तिमाहियों में, ग्राहकों के व्यवहार में स्पष्ट बदलाव नज़र आया है।लोग अपने कुल वित्तीय लक्ष्यों के अंग के रूप में वित्तीय सुरक्षा, दीर्घकालिक बचत और सेवानिवृत्ति योजना को प्राथमिकता दे रहे हैं। वितरण, डिजिटल क्षमताओं, अलग-अलग तरह के उत्पादों और ग्राहकों के साथ जुड़ाव में हमारे निरंतर निवेश से हमें इस क्षेत्र में अपनी उपस्थिति बढ़ाने में मदद मिल रही है।‘
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









