अनियंत्रित कार झोंपड़ी में घुसी,बड़ी घटना टली
Sep 16 2026
भितरवार। ग्राम भानगढ़ में बुधवार सुबह तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे बनी एक झोंपड़ी में जा घुसी। हादसे में झोंपड़ी की दीवार क्षतिग्रस्त होकर गिर गई। गनीमत रही कि घटना के कुछ मिनट पहले ही झोंपड़ी में मौजूद परिवार के लोग बाहर निकल गए थे। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 8 बजे छीमक-ग्वालियर की ओर से एक कार तेज गति से भितरवार की ओर जा रही थी। इसी दौरान ग्राम भानगढ़ के पास मोड़ पर कार चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार सीधे हरीसिंह जाटव की झोंपड़ी में जा घुसी। कार की टक्कर इतनी तेज थी कि झोंपड़ी की दीवार गिर गई। बताया गया है। कि इस झोंपड़ी में परिवार द्वारा पशु बांधे जाते थे। घटना के समय यदि परिवार के लोग झोंपड़ी के अंदर मौजूद होते तो गंभीर हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों के अनुसार कार चालक पुलिसकर्मी बताया जा रहा है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई और झोंपड़ी की दीवाल गिरने से नुकसान हुआ है। वहीं बताते हैं कि हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस द्वारा मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल हादसे के सही कारणों और कार चालक की स्थिति को लेकर पुलिस की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









