सैन्य प्रशिक्षण में कैडेट्स ने सीखी छद्मावरण और सेक्शन फोर्मेशन की तकनीक
Sep 16 2026
ग्वालियर। 8 मप्र बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में डोगरा रेजिमेंट, मुरार एरिया में आयोजित 46वें संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का ग्वालियर ग्रुप हेडक्वार्टर के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर अनिल जटालिया ने निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में कैडेट्स को दिए जा रहे प्रशिक्षण, विभिन्न अभ्यासों और गणतंत्र दिवस परेड कैंप की तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कैडेट्स ने ग्रुप कमांडर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस दौरान 8 मप्र बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल सुमित दुआ और एडम ऑफिसर कर्नल एचएस अहलुवालिया भी मौजूद रहे। ब्रिगेडियर जटालिया ने प्रशिक्षण व्यवस्थाओं और कैडेट्स के अभ्यासों का अवलोकन कर उनका उत्साहवर्धन किया।
कैंप एडजुटेंट कैप्टन समीर भार्गव ने कैडेट्स को छद्मावरण एवं छिपाव की सैन्य तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। कैडेट्स को आसपास के वातावरण का निरीक्षण करने, आवश्यकता के अनुसार स्वयं को छिपाने और सुरक्षित रखने का अभ्यास कराया गया। इसके साथ ही सेक्शन फोर्मेशन का प्रशिक्षण देते हुए टीम के रूप में व्यवस्थित होकर कार्य करने और विभिन्न परिस्थितियों में सामूहिक रूप से आगे बढऩे का अभ्यास कराया गया। कैडेट्स के सामाजिक एवं व्यक्तित्व विकास को ध्यान में रखते हुए सामाजिक बुराइयों और नशीले पदार्थों के दुरुपयोग विषय पर विशेष व्याख्यान भी आयोजित किया गया। इसमें नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए कैडेट्स को नशे से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया। निरीक्षण के दौरान एसएम राजवंत सिंह, एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट मुश्ताक अली, एसओ आरएस तोमर और केयरटेकर अर्चना भदौरिया उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









