पहले ही दिन उमड़ा गरबा प्रेमियों का उत्साह, श्रीजी गरबा सीजन-3 का भव्य आगाज़
Sep 16 2026
ग्वालियर। शहर में गरबा और डांडिया के उत्सवी रंग की शुरुआत सोमवार से हो गई। जीवाजी क्लब में ‘श्रीजी गरबा एवं डांडिया उत्सव सीजन 3’ का भव्य शुभारंभ हुआ। पहले ही दिन बड़ी संख्या में पहुंचे प्रतिभागियों के उत्साह ने आयोजन के आगामी दिनों की भव्यता की झलक दिखा दी।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. करुणा सक्सेना, पूर्व पार्षद एवं जिला अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, रहीं। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ डॉ. करुणा सक्सेना, श्रीजी इवेंट्स एंड प्लानर्स के फाउंडर एवं ऑर्गेनाइजर नितिन अग्रवाल तथा जीवाजी क्लब के संयुक्त सचिव केतन करण अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस अवसर पर जीवाजी क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र सेठ, उपाध्यक्ष अमित गुप्ता, सचिव संजय वर्मा, संयुक्त सचिव केतन करण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संजय नीखरा एवं हेमेश दंडोतिया विशेष रूप से मौजूद रहे। क्लब पदाधिकारियों ने टीम श्रीजी को सीजन-3 के लिए शुभकामनाएं देते हुए आयोजन की सफलता की कामना की।
प्रशांत चौहान की कोरियोग्राफी पर थिरके प्रतिभागी
उद्घाटन समारोह के साथ ही सीजन-3 के गरबा एवं डांडिया प्रशिक्षण सत्रों का विधिवत आगाज़ हुआ। सीजन-3 के कोरियोग्राफर प्रशांत चौहान और उनकी टीम ने प्रतिभागियों को गरबा एवं डांडिया की विभिन्न शैलियों और स्टेप्स का प्रशिक्षण दिया। पहले ही प्रशिक्षण सत्र में प्रतिभागियों का जोश और उत्साह देखने लायक रहा। कार्यक्रम का संचालन एंकर निखिल कटारिया ने अपने खास अंदाज में किया। वहीं टीम श्रीजी से ट्विंकल, निधि, नीलम सहित अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं एवं प्रतिभागियों के समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
श्रीजी इवेंट्स एंड प्लानर्स के फाउंडर एवं ऑर्गेनाइजर नितिन अग्रवाल ने बताया कि पिछले सीजन में शहरवासियों से मिले अपार प्रेम और सहयोग के बाद इस बार सीजन-3 को और अधिक भव्य, सुव्यवस्थित और यादगार बनाने की तैयारी की गई है। सीजन-3 के लिए रजिस्ट्रेशन जारी हैं और शहरवासियों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। प्रशिक्षण सत्रों के बाद होने वाले मुख्य आयोजन में इस बार नई थीम, विशेष प्रस्तुतियां, मनोरंजन और कई आकर्षण देखने को मिलेंगे। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की मौजूदगी भी सीजन-3 के प्रमुख आकर्षणों में शामिल रहेगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









