लॉयंस क्लब अनुभूति, आराध्या व आध्या ने 11 इंजीनियर और 15 शिक्षको को किया सम्मानित

Sep 16 2026

ग्वालियर। विगत दिवस लॉयंस क्लब ग्वालियर अनुभूति, आराध्या व आध्या द्वारा एक होटल में 15 शिक्षक तथा 11 इंजीनियर का सम्मान किया गया। उक्त कार्यक्रम में लॉयंस क्लब के आईपीडी जीएमजेएफ सुधीर बाजपेई, एसव्हीडीजी लॉयन सीएस तोमर, चीफ एरिया लीडर अजय सप्रा, रीजन चेयरपर्सन सलिल गुप्ता, जोन चेयरपर्सन रामकरन पारीख, जोन चेयरपर्सन अशोक कुमार शर्मा, संरक्षक तथा संस्थापक सदस्य मीनाक्षी गोयल के साक्ष्य में शहर के वरिष्ठ, अनुभवी, योग्य व प्रतिष्ठित इंजीनियर धीरज भटनागर, सतेन्द्र यादव, श्रीमती नीतू सिकरवार, अनंत गौड़, नैना गौड़, प्रियंका गौड़, नम्रता चौबे, अतुल पांडे सहित 11 इंजीनियर का शॉल, श्रीफल व प्रशंसा पत्र भेंट कर सम्मान किया गया।
वहीं दूसरी ओर शहर के योग्य, वरिष्ठ, अनुभवी तथा प्रतिष्ठित शिक्षक वर्षा गौङ, स्वाति अग्रवाल, मंजरी गुप्ता, गौरी मित्तल, इशिता सक्सेना, दुष्यन्त शर्मा, श्याम बाबू गुप्ता, अंजलि जैन, कृतिका भारद्वाज, राधक झा, लता महेंद्र सहित 15 शिक्षक का शॉल, श्रीफल व प्रशंसा पत्र भेंट कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अनुभूति क्लब अध्यक्ष अंजू गर्ग द्वारा सभा प्रारंभ की घोषणा से की गई। कार्यक्रम संयोजक राधेकृष्ण त्यागी द्वारा ध्वज वन्दना का वाचन तथा विश्व शान्ति हेतु सदन द्वारा मौन रखा गया। तत्पश्चात अनुभूति क्लब की अध्यक्षा अंजू गर्ग द्वारा अध्यक्षीय स्वागत उद्बोधन किया गयय। तीनों क्लब अनुभूति, आध्या व आराध्या की अध्यक्ष क्रमश: अंजू गर्ग, अलका अग्रवाल एवं कल्पना प्रदीप, सचिव व कोषाध्यक्ष द्वारा अतिथिगण का माल्यार्पण व श्रीफल भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन आराध्या क्लब की अध्यक्षा  कल्पना प्रदीप द्वारा तथा आभार प्रदर्शन अनुभूति क्लब की सचिव मनु शर्मा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर आध्या क्लब की अध्यक्ष अलका अग्रवाल, अनुभूति क्लब की अध्यक्ष अंजू गर्ग, सचिव मनु शर्मा, कोषाध्यक्ष नीलम शर्मा, संस्थापक अध्यक्ष मीनाक्षी गोयल, आराध्या क्लब की अध्यक्ष कल्पना प्रदीप, सचिव मंजू पाल तथा कोषाध्यक्ष गीता सूर्यवंशी, नीलम वर्मा, गीता भटनागर, उषा अग्रवाल, सोनल सिंघल, संध्या अग्रवाल सहित बङी संख्या मे क्लब के सदस्य उपस्थित थे।