विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने महिला को स्वरोजगार हेतु भेंट किया ठेला
Sep 16 2026
ग्वालियर। 16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा से कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने जनसेवा और अंत्योदय की दिशा में एक और संवेदनशील पहल की है। मंगलवार को उन्होंने क्षेत्र के अंतर्गत भीम नगर, आदिवासी मोहल्ला निवासी मुन्नी देवी वर्मा को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए ठेला भेंट किया। मुन्नी देवी आर्थिक तंगी से जूझ रही थीं और परिवार के भरण-पोषण के लिए रोजगार के साधन की आवश्यकता थी। मामले की जानकारी मिलने पर विधायक डॉ. सिकरवार ने त्वरित संज्ञान लेते हुए उन्हें ठेला उपलब्ध कराया, ताकि वे सम्मानपूर्वक आजीविका चला सकें। ठेला सौंपते हुए विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को आत्मनिर्भर बनाना और उनके आजीविका के साधनों को सुदृढ़ करना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक असहाय और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की मदद करना ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है, और जनकल्याण का यह संकल्प निरंतर जारी रहेगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









