माधव महाविद्यालय में विधिविधान से हुई श्रीजी की स्थापना

Sep 14 2026

ग्वालियर। गणेशोत्सव पर माधव महाविद्यालय में श्रीजी की स्थापना विधिविधान से सम्पन्न हुई। गुप्तेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी पंडित प्रदीप शर्मा द्वारा स्वस्तिवाचन कर प्राचार्य डॉ. शिवकुमार शर्मा से विघ्नहर्ता के मंगलमूर्ति विग्रह की स्थापना कराई। इस अवसर पर शिक्षक प्रतिनिधि डॉ. मनोज अवस्थी, भारतीय ज्ञान परम्परा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. संतोष शर्मा, रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय कुमार पाण्डेय, आईक्यूएसी सेल प्रभारी डॉ. राजेश मिश्रा, डॉ. विजय पाण्डेय, डॉ. विकास शुक्ल, डॉ. राकेश करहेरिया, वीर सिंह, उपेन्द्र कस्तूरे, वैभव मोघे, प्रदीप शर्मा, पुलन्दर सिंह रजक आदि उपस्थित रहे।