वरिष्ठ समाजसेवी तृप्ति भटनागर महादेवी वर्मा विश्व भूषण सम्मान से हुई सम्मानित

Sep 14 2026

ग्वालियर। विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से समाज में सेवा की भाव से काम कर मानव कल्याण के लिए समर्पित वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा नेत्री तृप्ति भटनागर को सामाजिक क्षेत्र में किए गए उनके योगदान के लिए लखनऊ में ‘महादेवी वर्मा विश्व भूषण सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उनके लिए केवल एक पुरस्कार नहीं, बल्कि समाजसेवा एवं सकारात्मक सामाजिक कार्यों के प्रति उनकी जिम्मेदारी और संकल्प को और मजबूत करने वाली प्रेरणा है। सम्मान के लिए तृप्ति भटनागर ने अब्दुल अज़ीज़ सिद्दीकी, डॉ. रीमा सिन्हा एवं निहारिका साहित्य मंच कंट्री ऑफ इंडिया फाउंडेशन ट्रस्ट एवं संस्था के समस्त पदाधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त किया है।