मन को निर्मल कर देती है कथा:आशीष अग्रवाल

Sep 14 2026

ग्वालियर। भाजपा के सह राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने भी कथा श्रवण कर व्यासपीठ से आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि भगवान की कथा मन की मलिनता को दूर कर अंतर्मन को निर्मल करती है। कथा परीक्षित रामसिंह यादव, भाजपा नेता लोकेंद्र पाराशर, रामबाबू यादव, अजय यादव, मुकेश दुबे, रिंकू यादव, गिर्राज दुबे, अंकित यादव और निक्की यादव सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण किया।