लायंस क्लब आरोहण ने 21 शिक्षकों का सम्मान किया

Sep 14 2026

ग्वालियर। लायंस क्लब ग्वालियर आरोहण द्वारा एक निजी होटल में भादो के रंग एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष वंदना जाजू ने की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता, विशिष्ट अतिथि एरिया लीडर अजय सप्रा एवं जोन चेयरमैन हेमंत तिवारी थे। इस कार्यक्रम में 21 शिक्षकों का सम्मान किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से डॉ. सीमा शर्मा, डॉ. चंद्रा गुलाटी, डॉ गरिमा माथुर, परी गुप्ता, डॉ. वंदना शर्मा, डॉ. समता जैन गोयल शामिल रहे। 
इस अवसर पर आयोजित डांस प्रतियोगिता में सदस्यों ने बढ़ चढक़र भागीदारी की, जिसमें प्रथम स्थान प्रीति शर्मा, द्वितीय स्थान प्रसून गुप्ता, तृतीय स्थान रेखा सिंघल तथा हिमांशी राव ने प्राप्त किया। साथ ही सदस्यों के लिए फैशन शो भी आयोजित किया गया। जो दो कैटेगरी में विभाजित था। प्रथम कैटेगरी में लहरिया लहंगा रखा गया, जिसकी विजेता प्रीति शर्मा तथा उपविजेता प्रसून गुप्ता रही। तथा द्वितीय कैटिगरी में लहरिया साड़ी रखी गई थी जिसकी विजेता डॉक्टर वैशाली सिंह तथा उपविजेता डॉक्टर अर्चना प्रजापति रही।
हेयर स्टाइल के लिए मीनू सोनी, ब्यूटीफुल स्माइल निधि अग्रवाल, कॉन्फिडेंट रैंप वॉक का पुरस्कार लवलीन कौर तथा हिमांशी राव ने प्राप्त किया। नंबर गेम की विजेता पूनम पाराशर तथा वंदना सिंह रही। अंत में आभार सचिव डॉक्टर ज्योति कुशवाहा द्वारा दिया गया। इस कार्यक्रम की संयोजिकाएं छवि अफले, अर्चना जैन, डॉक्टर सोनम सिंह थी। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष मनोरमा मित्तल, मोहिता गोयल, ममता अग्रवाल, नेहा परिहार, भावना भदोरिया, प्रियंका जैन, मधु महेश्वरी, नेहा सक्सैना, प्रीति नामदेव आदि सदस्य उपस्थित रहे।