अचलेश्वर मंदिर में विराजे गणपति

Sep 14 2026

अचलेश्वर मंदिर परिसर में सोमवार सुबह भगवान श्रीगणेश  की करीब 7 फीट की  प्रतिमा की विधि विधान से मंत्रोच्चारण के साथ स्थापना की गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में भक्त एकत्रित हुए भक्तों ने भगवान के दर्शन किए। साथ ही पूजन के बाद भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। भगवान गणेश की प्रतिमा को मंदिर से जुड़े भक्त बीती रात ही रथ में सवार कर लाए थे।