सुबह से ही घर-घर विराजे गणपति बाबा
Sep 14 2026
ग्वालियर। प्रथम पूज्य गौरी पुत्र गणेश का 12 दिन का उत्सव सोमवार को धूमधाम के साथ शुरू हुआ। सुबह से ही भगवान गणेश को अपने घर, दुकान और पण्डालों में विराजमान करने का क्रम शुरू हो गया। बप्पा के भक्त उन्हें सुबह से धूमधाम के साथ अपने घर लेकर पहुंच रहे हैं। जहां पर उनको विधि विधान के साथ विराजमान किया जा रहा रहे है। सुबह से ही गणपति को लेने के लिए दुकानों पर भक्तों की भीड़ लगी थी।
सोमवार सुबह से ही बाजारों में गणेश प्रतिमाओं की खरीदारी के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी है। इस बार मिट्टी से बनी इको फ्रेंडली प्रतिमाओं की मांग अधिक है। कीमत अधिक होने के बावजूद लोगों ने मिट्टी की प्रतिमाएं लीं। घर में विराजने के लिए बाजार में 50 रुपए की प्रतिमा से लेकर 35 सौ रुपए तक की प्रतिमाएं बिक रहीं हैं। इस बार पगड़ी वाले गणेश खास डिमांड है।
गणेशोत्सव को लेकर शहर के प्रमुख बाजारों और मार्गों पर उत्सव का रंग नजर आया। मूर्तिकारों से प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने के बाद उन्हें पंडालों तक पहुंचाना सुबह से ही शुरू कर दिया है। विभिन्न क्षेत्रों में छोटे पंडालों से लेकर बड़े सार्वजनिक आयोजन तक में सजावट की जा रही है।
इन स्थानों पर विराज रहीं विशाल प्रतिमाएं
अचलेश्वर महादेव मंदिर, गुब्बारा फाटक, लोहिया बाजार सहित प्रमुख स्थानों पर गणेश जी की विशाल प्रतिमाओं की स्थापना की जा रही है। खल्लासीपुरा में इस बार 14 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रहेगी।
गणेशोत्सव को लेकर शहर के प्रमुख बाजारों और मार्गों पर उत्सव का रंग नजर आया। मूर्तिकारों से प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने के बाद उन्हें पंडालों तक पहुंचाना सुबह से ही शुरू कर दिया है। विभिन्न क्षेत्रों में छोटे पंडालों से लेकर बड़े सार्वजनिक आयोजन तक में सजावट की जा रही है।
पंडालों पर पुलिस की तैनाती
पुलिस ने गणेशोत्सव के दौरान यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां की हैं। प्रमुख पंडालों और भीड़ वाले क्षेत्रों में व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। आयोजकों ने श्रद्धालुओं की सुविधा और पूजा व्यवस्था के लिए समितियां गठित की हैं।
अनंत चतुर्दशी को होगा समापन
गणेशोत्सव के दौरान शहर में प्रतिदिन धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन होंगे। कई पंडालों में भजन, आरती, प्रसाद वितरण और धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारी की गई है। 12 दिनों तक चलने वाले उत्सव का समापन 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ होगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









