कलेक्टर ने मंगल धाम के बुजुर्गो को दिखाई हनुमान अंश

Sep 13 2026

ग्वालियर। कलेक्टर रुचिका चौहान ने सामाजिक सरोकार की पहल करते हुए मंगल धाम के वृद्धजनों को शहर के एक मॉल में हनुमान पर आधारित फिल्म हनुमान अंश दिखाई। कलेक्टर चौहान के इस आत्मीय प्रयास से मंगल धाम के वृद्धजनों के बीच उत्साह और खुशी का वातावरण बना। वृद्धजनों ने सामूहिक रूपसे फिल्म का आनंद लिया। उनके लिए यह अवसर मनोरंजन के साथ-साथ अपनत्व और स्मान की सुखद अनुभूति लेकर आया। फिल्म प्रदर्शन के दौरान जिला प्रशासन की ओर से तहसीलदार कुलदीप दुबे एवं विभागीय अधिकारी भी वृद्धजनों के साथ सहभागी बने और उनकी खुशी को साझा किया। इस अवसर परवृद्धजनों को फल वितरित किए गए। अधिकारियों ने उनसे आत्मीय संवाद कर उनका कुशलक्षेम भी जाना। मंगल धाम के वृद्धजनों ने कलेक्टर चौहान की इस पहल की सराहना की।