माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों ने सीखा मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाना
Sep 13 2026
ग्वालियर। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के मुरार विकासखंड में ‘माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान’ के अंतर्गत नवांकुर संस्था रमन शिक्षा समिति द्वारा मिट्टी से गणेश प्रतिमा निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रमन शिक्षा समिति द्वारा स्नेह स्पेशल स्कूल के दिव्यांग बच्चों के साथ-साथ प्रस्फुटन समिति के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान बच्चों एवं प्रतिभागियों को मिट्टी से आकर्षक गणेश प्रतिमा बनाने की विधि प्रशिक्षक श्रीमती उर्मिला कुशवाह द्वारा समझाई गई। दिव्यांग बच्चों ने भी पूरे उत्साह और रुचि के साथ प्रतिमा निर्माण सीखा और स्वयं गणेश प्रतिमाएं तैयार कीं। कार्यक्रम में श्रीमती सविता सक्सेना, श्रीमती प्रियंका शर्मा, भावना एवं मुस्कान जाटव विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
उपस्थित प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए इस वर्ष मिट्टी की गणेश प्रतिमा स्थापित करने एवं पर्यावरण-अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का संकल्प लिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









