भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य का स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुआ

Sep 13 2026

ग्वालियर। व्यापारियों की इस प्रमुख संस्था कैट (कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स)‘अखिल भारतीय व्यापारी महासंघ’ के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन के नेतृत्व में भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर कैट द्वारा मुझे भी सम्मानित करने पर सभी पदाधिकारी का बहुत-बहुत धन्यवाद। व्यापारियों में प्रमुख रूप से रवि गुप्ता ग्वालियर-चंबल संभाग अध्यक्ष, मुकेश अग्रवाल जिला अध्यक्ष, राम कुमार गोयल जिला महामन्त्री, डॉ. सौरभ खंडेलवाल जिला सह महामन्त्री, नितिन गोयल जिला कोषाध्यक्ष, नीरज चौरसिया यूथ विंग जिला प्रभारी, अंशुल गुप्ता यूथ विंग जिला अध्यक्ष, कविता जैन राष्ट्रीय संयोजक लेडिज विंग, धनवंत अग्रवाल यूथ विंग मेंबर, भूपेंद्र टायल,  हरीश मेवाफरोश भांडेर आदि उपस्थित रहे।