बजरंग भक्त मंडल द्वारा जनकताल गौशाला में एक टन हरे चारे की गौभोग सेवा
Sep 13 2026
ग्वालियर। सनातन धर्म में गौ सेवा को सर्वोपरि और परमार्थ का कार्य माना गया है। इसी भावना को आत्मसात करते हुए स्थानीय धार्मिक एवं सामाजिक संस्था बजरंग भक्त मंडल द्वारा आज ऐतिहासिक जनकताल स्थित गौशाला मे प्रति सप्ताह की तरह आज भी गौभोग सेवा का आयोजन किया गया। मंडल के सदस्यों ने गौशाला पहुंचकर बेसहारा और बीमार गायों के लिए 1000 किलोग्राम (1 टन) हरे चारे की व्यवस्था की और अपने हाथों से गौमाता को भोग लगाया। गौभोग सेवा की शुरुआत मंडल के सभी उपस्थित भक्तों ने श्रद्धा भाव से गायों को हरा चारा खिलाया। इस अवसर पर बजरंग भक्त मंडल के अध्यक्ष आशीष मंगल ने कहा, ‘गौमाता में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। इनकी सेवा करना साक्षात ईश्वर की आराधना करने के समान है। वर्षा ऋतु के इस मौसम में बेसहारा गौवंश को पौष्टिक आहार मिल सके, इसी उद्देश्य से मंडल द्वारा 1000 किलो हरे चारे की सेवा आज प्रभु कृपा से संपन्न हुआ। ‘गौशाला प्रबंधन और स्थानीय नागरिकों ने बजरंग भक्त मंडल के इस सराहनीय और सेवाभावी कार्य की जमकर प्रशंसा की। मंडल ने भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने गौ सेवा अभियान चलाने का संकल्प दोहराया।इस पुनीत कार्य में बजरंग भक्त मंडल के दर्जनों समर्पित सदस्य, स्थानीय धर्मप्रेमी जनता उपस्थित रहे। सभी ने समाज के अन्य लोगों से भी अपनी कमाई का एक अंश गौ सेवा और जीव दया के कार्यों में लगाने की अपील की।
मंडल द्वारा किसी जरूरतमंद स्थान पर प्रति सप्ताह भोजन वितरण सेवा भी शुरू करने का विचार किया जा रहा है जिस शीघ्र ही प्रभु कृपा से उचित स्थान मिलते ही प्रारंभ कर दिया जाएगा। रविवार की सेवा में आशीष मंगल, अमन गर्ग, राकेश मंगल, नमन अवस्थी, राकेश बंसल, पुनेश पाल, रामकिशोर मंगल, भानु राजपूत, कमलेश मंगल, सिद्धार्थ गुप्ता, हिमांशु, कार्तिक, कौशल आदि सदस्य उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









