साक्षरता जागरुकता रैली निकाली गई
Sep 13 2026
ग्वालियर। साक्षरता पखवाड़े के अंतर्गत जनपद शिक्षा केंद्र शहर क्रमांक 2 मुरार के विद्यालय शा मा वि राम नगर एवं शा मा वि हुरावली द्वारा बस्ती में साक्षरता रैली निकाली गई। जिसमें छात्रों के साथ-साथ शिक्षक तथा चिह्नित नव साक्षरों ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की। उल्लेखनीय है कि नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत 15 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति किसी कारण से औपचारिक शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाए हैं। उन सभी को साक्षर करने का अभियान चलाया जा रहा है। ग्वालियर साक्षरता की टीम से जिला प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी श्रीमती अनुपमा सुनेजा जैन, जिला सह समन्वयक अमरबंधु त्रिपाठी, ब्लॉक सह समन्वयक लक्ष्मीकांत श्रीवास्तव, संकुल सह समन्वयक बलवीर सिंह नरवरिया, विद्यालय प्रभारी राम नगर श्याम सुन्दर गुप्ता, वंदना चौहान, अंजनी गुप्ता, नीलम श्रीवास्तव,कांति विद्यार्थी, हुरावली विद्यालय के प्रभारी झड़ा सिंह गोयल,अक्षर साथी शिक्षक चन्द्र प्रकाश गुप्ता, अजय श्रीवास्तव, सुनीता शर्मा, मनीषा श्रीवास्तव, भावना दुबे, मंजु पांडे आदि ने सहयोग प्रदान किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









