सेवा के संकल्प के साथ लायंस क्लब ग्वालियर गैलेक्सी की नई टीम ने संभाली कमान

Sep 12 2026

ग्वालियर। ‘जहां जरूरत, वहां सेवा—जहां सेवा, वहां गैलेक्सी’ के संकल्प के साथ लायंस क्लब ग्वालियर गैलेक्सी का वर्ष 2026-27 का भव्य इंस्टॉलेशन एवं इंडक्शन समारोह होटल लैंडमार्क एनएक्स में उत्साह और गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में लायन अभिषेक त्रिपाठी ने अध्यक्ष, लायन डॉ. अंकित शास्त्री ने सचिव तथा लायन अजय रणदीवे ने कोषाध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला। नई टीम ने क्लब को सेवा, सामाजिक सरोकार और जनहित के नए आयामों तक ले जाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसवीडीजी लायन सीएस तोमर रहे। इंस्टालेशन ऑफिसर आईपीडीजी लायन सुधीर बाजपेयी तथा इंडक्शन ऑफिसर लायन संदीपा मल्होत्रा ने शपथ ग्रहण एवं इंडक्शन की प्रक्रिया संपन्न कराई।
इस अवसर पर एरिया लीडर लायन अजय सप्रा, क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन भूपेंद्र सिंह,  ज़ोन चेयरमैन लायन प्रवीण गुप्ता, आईपीपी लायन सीए संदीप टावरी, संस्थापक अध्यक्ष लायन एलडी बालोदी एवं  मेंटोर लायन रंजना गोयल की विशेष उपस्थिति रही। 
10 नए सदस्य बने गैलेक्सी परिवार का हिस्सा
समारोह का विशेष आकर्षण 10 नए सदस्यों का इंडक्शन रहा। नए सदस्यों का स्वागत करते हुए क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि नए सदस्यों की ऊर्जा और अनुभव से गैलेक्सी की सेवा गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी।
नई टीम ने वर्ष 2026-27 के लिए जनसेवा की व्यापक कार्ययोजना प्रस्तुत की। इसके अंतर्गत मुख्य रूप से जैसे कि स्कूल एडॉप्शन, विशाल रक्तदान अभियान, पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण, जरूरतमंदों के लिए भोजन वितरण, मेडिकल कैंप, लीगल कैंप, स्वास्थ्य एवं सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम सहित अनेक सेवा गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
अध्यक्ष लायन अभिषेक त्रिपाठी ने कहा कि ‘लायंस क्लब ग्वालियर गैलेक्सी केवल कार्यक्रम आयोजित करने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि जरूरतमंद व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना हमारा प्रमुख लक्ष्य होगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में प्रभावी एवं स्थायी कार्य किए जाएंगे। समारोह में नई कार्यकारिणी ने सभी सदस्यों के सहयोग से वर्ष 2026-27 को  ‘सेवा, समर्पण और समाज के लिए सार्थक परिवर्तन’ का वर्ष बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में क्लब के सक्रिय सदस्यों लायन हेमंत, लायन विनोद, लायन दलवी, लायन महेश, लायन अतुल, लायन संतोष गर्ग, लायन मिलिंद, लायन आलोक एवं  सहित क्लब परिवार के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।