रामदास घाटी से शिंदे की छावनी रोड़ तीन दिन तक बंद
Sep 12 2026
ग्वालियर। शिंदे की छावनी पर हर 10 दिन में फूटने वाली पानी की लाइन को ठीक करने के लिए तीन दिन तक रोड़ बंद कर दिया गया है। इसके लिए रामदास घाटी पर पुलिस के बैरिकेड लगाए गए हैं। रामदास घाटी से शिंदे की छावनी जाने वाले लोग अब भैंस मण्डी वाले पुल से निकल रहे हैं। वहीं कटीघाटी से आने वाले लोग बंद मार्ग में फंस रहे हैं। यह लोग डिवाइडर के बीच में पैदल निकलने के लिए बने कट से अपने वाहनों को निकाल रहे हैं। हालांकि पुलिस ने कोणार्क हॉस्पिटल के पास भी बैरिकेड लगाए हुए हैं, लेकिन लोग इसका पालन नहीं कर रहे हैं।
वहीं कई लोग रामदास घाटी से रॉंन्ग साइड से होते हुए शिंदे की छावनी पहुंच रहे हैं, जिसके कारण सडक़ पर जाम की स्थिति बन रही है। रामदास घाटी से शिंदे की छावनी आने वाले मार्ग स्थित खल्लासीपुरा के पास सडक़ के नीचे से ग्वालियर पूर्व विधानसभा की कई पानी की टंकियों को भरने के लिए उपयोग की जाने वाले मेन पेयजल लाइन बिछी हुई है। चूंकि कास्ट आयरन की यह लाइन दशकों पहले डाली गई थी, इसके कारण इसमें कई जगह छेद हो गए हैं, जिससे यहां हर 10 से 20 दिनों में लाइन लीकेज हो जाती थी। इस लाइन को ठीक करने के लिए पीएचई विभाग ने रात में जेसीबी मशीन से पूरी सडक़ की लाइन की गहराई तक खुदाई कर दी है।
पेयजल लाइन को ठीक करने के लिए लाइन के चारों ओर छेदों में लेड भरा जाएगा। इसके बाद लाइन के आसपास सीसी का बल्क बनाया जाएगा, जिसके बाद सडक़ पर डामर आदि बिछा दिया जाएगा। इसके कारण सडक़ में भारी वाहनों के भार को सहन करने की क्षमता आ जाएगी और यह समस्या लगभग खत्म हो जाएगी।
तीन दिन बंद रहेगी रोड़
पीएचई विभाग द्वारा लेड की मदद से दिनभर में पाइप लाइन के छेदों को बंद किया जाएगा। इसके बाद से कंक्रीट का बल्क बनाना शुरू कर दिया जाएगा, जो कि रात में भर जाएगा। एक दिन इसे सूखने के लिए छोड़ दिया जाएगा, तीसरे दिन इस मार्ग को खोल दिया जाएगा।
रामदास घाटी से शिंदे की छावनी आने वाले वाहन चालक अपने वाहनों को रॉन्ग साइड लेकर आ रहे हैं, जिससे 15 फीट चौड़े मार्ग पर जगह-जगह जाम की स्थिति बन रही है। क्योंकि इसी मार्ग पर लोगों के वाहन पार्क हंै, साथ ही यहीं पर लोगों के ठेले लगे हुए हैं, जिससे पहले से संकरा मार्ग और संकरा हो गया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









