कार सवार दो युवकों ने स्कूल बस ड्राइवर पर की फायरिंग, चेहरे पर छर्रे लगे
Sep 12 2026
डबरा। ग्वालियर जिले के डबरा में कार सवार दो युवकों ने स्कूल बस ड्राइवर पर फायरिंग कर दी। ड्राइवर घायल हो गया। वारदात के वक्त टेकनपुर स्थित ग्लोरियस कॉन्वेंट स्कूल की इस बस में करीब 50 स्टूडेंट थे। पिछोर पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह बच्चों को स्कूल लेकर जा रही बस बड़ी अकबई गांव के पास पहुंची। यहां सडक़ के बीच स्विफ्ट कार खड़ी थी। बस ड्राइवर खेम सिंह ने हेल्पर को भेजकर कार सवार युवकों से गाड़ी हटाने के लिए कहा। इस पर युवकों ने पेट्रोल खत्म होने की बात कहकर कार हटाने से मना कर दिया। इसके बाद खेम सिंह बस से उतरा और कहा कि वे धक्का देकर कार सडक़ के बीच से हटा दें। इस पर युवक भडक़ गए। उनमें से एक ने जेब से कट्टा निकालकर 4 फायर कर दिए। इनके छर्रे खेम सिंह की आंख के पास और गाल पर लगे। वह जमीन पर गिर गया। इसके बाद युवक भाग निकले।
वारदात की जानकारी मिलते ही डबरा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल खेम सिंह को डबरा में अस्पताल भर्ती कराकर। बस को थाने में खड़ा किया गया है। बच्चों को परिजन के साथ भेज दिया गया है। वारदात की जानकारी मिलते ही डबरा में अस्पताल के बाहर भीड़ लग गई। पुलिस ने घायल ड्राइवर का बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पिछोर थाना प्रभारी शिवम सिंह राजावत ने कहा डबरा के अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद खेम सिंह को ग्वालियर रेफर किया गया है। उसने बताया है कि कार के सभी शीशों पर काली फिल्म चढ़ी थी। पिछले शीशे पर ‘गुर्जर’ लिखा था।
एसडीओपी सौरभ कुमार ने बताया कि आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, एक स्टूडेंट ने बताया है कि जिसने गोली चलाई, उसके बड़े-बड़े बाल थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









