आक्रोशित क्षत्रिय महासभा ने मिहिर भोज निमित्त आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

Sep 12 2026

ग्वालियर। आक्रोशित अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रतिनिधि मंडल के नेतृत्व में सैकड़ों समाजजनों ने लंबित सम्राट मिहिर भोज प्रकरण में संभागीय आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर सामाजिक समरसता सौहार्द बनाये रखने का आग्रह किया। वर्ग विशेष को प्रश्रय देकर शासन/प्रशासन अपराधियों को पर कार्यवाही ना कर क्षत्रिय समाज के साथ अन्याय कर रहा है। ऐसी अनीति पूर्वक पक्षपात पर शीघ्र रोक लगाई जावे। 
आक्रोशित क्षत्रिय महासभा ग्वालियर के राजेंद्र सिंह भदौरिया, ललित तोमर, सुरेन्द्र सिंह तोमर, बृजपाल सिंह तोमर, गोपाल सिंह तोमर, रघुराज सिंह तोमर, रामकुमार सिंह सिकरवार, रणवीर सिंह सिकरवार, संभागीय प्रचार प्रमुख एवं महामंत्री बलबीर सिंह परमार, विष्णु प्रताप सिंह भदौरिया, संजय भदोरिया, रमेश सिंह भदौरिया, बलबीर सिंह तोमर पार्षद समेत भारी संख्या में क्षत्रिय बंधु शामिल रहे।