मिट्टी की प्रतिमाओं से जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता हैं:हरिओम गौतम
Sep 12 2026
ग्वालियर। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड मुरार द्वारा माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान’ के तहत उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 मुरार में मिट्टी से गणेश प्रतिमा निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व विकास पाठ्यक्रम के विद्यार्थी, प्रस्फुटन समितियों के सदस्य एवं नवांकुर संस्था के वॉलिंटियरों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य प्रबुद्ध गर्ग तथा विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी हरिओम गौतम, डॉ. दीप्ति गौड़ एवं विकासखंड समन्वयक श्रीमती प्रीति वाजपेयी, आनंद यादव विशेष रूप से उपस्थित रहें।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात राजकुमार प्रजापति एवं प्रद्युम्न प्रजापति द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को मिट्टी से आकर्षक एवं पर्यावरण हितैषी गणेश प्रतिमा बनाने का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किया तथा स्वयं मिट्टी से गणेश प्रतिमाएं बनाईं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रबुद्ध गर्ग ने कहा कि मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाना हमारी परंपरा को प्रकृति संरक्षण से जोडऩे का महत्वपूर्ण प्रयास है। विशिष्ट अतिथि रमन शिक्षा समिति के अध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी हरिओम गौतम ने कहा कि ‘माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान’ केवल गणेश प्रतिमा बनाने का अभियान नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और समाज में जन-जागरूकता का संदेश देने वाला अभियान है। उन्होंने कहा कि प्लास्टर ऑफ पेरिस की प्रतिमाओं के स्थान पर मिट्टी की प्रतिमाओं का उपयोग करने से जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए मिट्टी से गणेश प्रतिमा निर्माण का प्रशिक्षण लिया और पर्यावरण-अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती कल्पना तिवारी ने किया तथा उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार नरेन्द्र पिप्पल द्वारा व्यक्त किया गया। इस अवसर पर अजय कुशवाह, अवधेश शर्मा, ब्रजलता शर्मा, अमित यादव, प्रिया सिंह, यास्मीन सहित बड़ी संख्या में वालियन्टर उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









