अग्रकुल महिला समिति में छाया ‘इंग्लिश बाबू-देशी मेम’ का रंग
Sep 11 2026
ग्वालियर। अग्रकुल महिला समिति द्वारा महिलाओं के मनोरंजन एवं आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘इंग्लिश बाबू-देशी मेम’ थीम पर एक अनूठा एवं मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला सदस्यों ने देशी और अंग्रेजी अंदाज में सज-संवरकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और विभिन्न एक्ट व डांस प्रस्तुतियों से खूब तालियां बटोरीं। संस्थापक अध्यक्ष रश्मि अग्रवाल एवं ज्योति अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम की थीम के अनुसार प्रत्येक महिला सदस्य को अपने पार्टनर के साथ या तो ‘देशी बाबू-इंग्लिश मेम’ अथवा ‘इंग्लिश बाबू-देशी मेम’ की भूमिका निभानी थी। प्रतिभागियों ने अपने परिधानों, संवाद, अभिनय और नृत्य के माध्यम से थीम को बेहद रोचक अंदाज में प्रस्तुत किया। पूरे कार्यक्रम में हास्य, मनोरंजन और उत्साह का माहौल बना रहा।
प्रतियोगिता में शानदार प्रस्तुति देते हुए आरती बंसल एवं आरती अग्रवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ‘देशी बाबू-इंग्लिश मेम’ का खिताब अपने नाम किया। वैशाली अग्रवाल एवं शिल्पी अग्रवाल की जोड़ी द्वितीय स्थान पर रही। वहीं तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से रश्मि गोयल एवं प्रियंका अग्रवाल तथा मधु अग्रवाल एवं अनु अग्रवाल की जोड़ी विजयी रही। कार्यक्रम के दौरान म्यूजिकल गेम्स, सरप्राइज गेम्स एवं हाउजी का भी आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। कार्यक्रम की 12 संयोजिकाओं ने भी अपनी शानदार सामूहिक प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में विशेष रंग भर दिया।
कार्यक्रम में संस्थापक अध्यक्ष रश्मि अग्रवाल एवं ज्योति अग्रवाल के साथ संयोजिकाओं दीपिका मित्तल, संगीता गर्ग, मीना अग्रवाल, मेघा गुप्ता, मोनिका सिंघल, ज्योति गर्ग, संगीता गुप्ता, वंदना गुप्ता, अंजू अग्रवाल, संगीता मंगल, ऋचा गुप्ता एवं कुसुम मित्तल सहित समिति की महिला सदस्य उपस्थित रहीं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









