जिला अस्पताल मुरार में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Sep 11 2026
ग्वालियर। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर संगत फाउंडेशन के सहयोग से जिला अस्पताल मुरार में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर आत्महत्या रोकथाम व मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा आत्महत्या की रोकथाम के लिए समय पर पहचान, संवाद, काउंसलिंग एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के महत्व को समझाना था।
कार्यक्रम में मनोचिकित्सक डॉ. पल्लवी शर्मा ने मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्महत्या के जोखिम से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर जानकारी साझा की। काउंसलर क्षितिज मोदी ने भावनात्मक सहयोग एवं काउंसलिंग की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए संकट की स्थिति में व्यक्ति की बात को संवेदनशीलता से सुनने और उचित सहायता से जोडऩे पर जोर दिया। संगत फाउंडेशन से डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर बालकिशन त्रिपाठी ने कहा, मानसिक स्वास्थ्य भी शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण है। हमें मानसिक तनाव और भावनात्मक परेशानियों को छिपाने के बजाय उनके बारे में खुलकर बात करने का वातावरण बनाना होगा। समय पर बातचीत, सहयोग और सही मार्गदर्शन किसी व्यक्ति को गंभीर संकट से बाहर निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। वहीं डॉ. अभिजीत ने कहा,‘आत्महत्या की रोकथाम के लिए सबसे जरूरी है कि हम संकट में पड़े व्यक्ति के संकेतों को समझें और उसकी बात को बिना किसी जजमेंट के सुनें। समय पर काउंसलिंग और मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ की सहायता उपलब्ध कराकर कई जिंदगियों को बचाया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान ‘मन की बात’ नाटक के माध्यम से लोगों को मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक परेशानियों और आत्महत्या की रोकथाम के प्रति जागरूक किया गया। नाटक में विक्रांत, शानू एवं रश्मि ने प्रभावी प्रस्तुति देकर यह संदेश दिया कि मानसिक परेशानी को छिपाने के बजाय अपने परिवार, मित्रों या विशेषज्ञों से बात करनी चाहिए। नाटक के माध्यम से लोगों को संकट में पड़े व्यक्ति की बात ध्यान से सुनने, उसका सहयोग करने और समय पर उचित सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में मनकक्ष स्टाफ की भी महत्वपूर्ण सहभागिता रही। टीम द्वारा मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के महत्व को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं की स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी एवं परामर्श भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से ‘बात करें, सुनें और मदद करें का सकारात्मक संदेश दिया गया। कार्यक्रम का समापन मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं आत्महत्या की रोकथाम के लिए सामूहिक प्रयास करने के संकल्प के साथ हुआ। कार्यक्रम में रिजवाना, सहाना, किरण, मानवेंद्र ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









