भाविप ने शासकीय स्कूलों में पौधों रोपणकर दिया पर्यावरण का संदेश
Sep 10 2026
ग्वालियर। भारत विकास परिषद ग्वालियर महानगर समन्वय द्वारा चलाए जा रहे विशाल वृक्षारोपण अभियान के तीसरे चरण में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (मामा का बाजार) और शासकीय माध्यमिक विद्यालय (माधवगंज) में 105 छायादार व फूलदार पौधे रोपे गए। प्रांतीय मीडिया प्रभारी अशोक गर्ग ने बताया कि अभियान के पहले दो चरणों में 350 पौधे लगाए जा चुके हैं। तीसरे चरण में अशोक, गुलमोहर, गुलाब, चंपा और टिकोमा आदि के पौधे लगाकर उनकी देखभाल का संकल्प लिया गया।
समन्वय अध्यक्ष श्रीमती मेघना सिंघल की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्राचार्य एम.एल. पवैया और विशेष अतिथि प्रांतीय वित्त सचिव श्रीमती रचना गोयल उपस्थित रहीं। वन विभाग से मुकेश शर्मा भी टीम सहित शामिल हुए। इस अभियान में परिषद की 10 शाखाओं के पदाधिकारियों, वन विभाग के सहयोगियों और छात्राओं सहित कुल 96 लोगों ने सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम को सफल बनाने में ‘समर्पण शाखा’ और ‘सहयोग शाखा’ का विशेष योगदान रहा। परिषद का लक्ष्य भविष्य में अन्य शासकीय स्कूलों में भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









