शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी है:-डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी
Sep 10 2026
ग्वालियर। बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था परिवार कि संयोजक डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने बताया कि संस्था द्वारा चलाए जा रहे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत आज बड़े गांव मुरार स्थित प्राची इंटरनेशनल स्कूल में उत्कृष्ट छात्रा सम्मान का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य सूचना आयोग के शासकीय अधिवक्ता एडवोकेट विजेन्द्र सिंह यादव, विशिष्ट अतिथि एडवोकेट रितिका यादव, पूर्व सरपंच सुरेन्द्र सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था संयोजक डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने की। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य सुमेर सिंह कुशवाह एवं आभार संचालक राजेश यादव ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर संस्था संयोजक डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने कहा कि संस्था द्वारा अभी तक दस हजार से ज्यादा बेटियों को सम्मानित किया जाए चुका है और एक ही लक्ष्य है कि कोई भी।बिटिया शिक्षा से वंचित न रहे। हमे बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार भी देना चाहिए। बेटी पढ़ेगी तो जरूर बढ़ेगी वहीं एडवोकेट विजेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि बिटिया आज कनून के क्षेत्र में भी अपना परचम लहरा रही है। वही एडवोकेट रितिका यादव ने कहा कि संस्था द्वारा बकाई बहुत सराहनीय कार्य किया जा रहा है सम्मान।से उनका मनोबल बढ़ता है। इस अवसर पर संस्था द्वारा आशिता अग्रवाल ओर रशिता अग्रवाल का भी सम्मान किया जिन्होंने कुछ दिनों पूर्व फूलबाग चौराहे पर अपना साहस दिखाते हुए मोबाइल लुटेरे को पकडक़र पुलिस के हवाले किया था।
तत्पश्चात विद्यालय की 61 छात्राओं को मेडल पहनाकर सर्टिफिकेट प्रदान कर उत्कृष्ट छात्रा सम्मान से सम्मानित किया। इस अवसर पर काजल कुशवाह, भावना राजपूत, रेखा सोनी, नीतू तोमर,अर्चना बघेल,राधा,चांदनी शर्मा, शत्रुघ्न भदौरिया, रामानंद तिवारी एवं विद्यालय परिवार के समस्त स्टाफ एवं अभिभावक उपस्थिति रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









