हिमस ने काले झंडों के साथ प्रदर्शन कर केंद्र सरकार का पुतला जलाया
Sep 10 2026
ग्वालियर। मध्य प्रदेश की भ्रष्ट सरकार धर्म विरोधी कार्य, कमर तोड़ महंगाई कम करने, विदेशी दो सौ पांच लाख करोड़ का कर्ज से मुक्ति दिलाने, डॉक्टरों पर लाठीचार्ज के विरोध में तथा गेंडे वाली सडक़ पर एक हिन्दू परिवार को घर में अन्य समुदाय के लोगों को लहुलुहान हालत करने के बाद भी पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था सुधारने, धार्मिक स्थलों का अधिग्रहण नहीं करने को लेकर हिंदू महासभा ने हिन्दू महासभा भवन दौलतगंज में गुरूवार 10 सितंबर को सुबह 9 बजे काले झंडों को लगाकर विरोध प्रदर्शन करते हुए नुक्कड़ चौराहे पर केंद्र सरकार का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
हिमस लोकेश शर्मा, आनंद माहौर धर्मेंद्र बरेलिया ने कहा कि मंहगाई से आम नागरिक त्राहि त्राहि कर रहा है और केंद्र सरकार डबल इंजन सरकार अनदेखी कर प्रदेश, देश पर लाखों का कर्ज कर रही है। अपने हक की मांग करने पर खुलेआम डाक्टरों पर लाठीचार्ज किया जा रहा है। यदि एक सप्ताह में मांगें पूरी नहीं हुई मांगें होती तों हिन्दू महासभा आधे दिन के बन्द का आयोजन किया जाएगा। उपरोक्त मांगों को लेकर आंदोलन जारी रहेगा। संचालन रोहित जाटव राहुल गुप्ता ने किया। वहीं 10 सितंबर को उज्जेन में 170 बर्ष प्राचीन खड़े हनुमान मंदिर सहित अन्य मंदिर हटाने को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की सद्बुद्धि के लिए चामुंडा धाम कोटेश्वर मंदिर पर हिन्दू महासभा चामुंडा मंदिर समिति की महिलाओं ने हनुमान चालीसा पाठ कर विरोध किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









